Right श्री कौशल प्रसाद एडवोकेट स्मृति द्वार निर्माण


    बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ, महासचिव राजकुमार चौहान और वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रह्मपाल सिंह चौहान एडवोकेट द्वारा आज दिनांक 28 जुलाई 2025 को जिला एवं सत्र न्यायालय शामली स्थित कैराना कचहरी परिसर मे बार एसोसिएशन कैराना के 26 बार अध्यक्ष रहे स्व बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी के सम्मान में स्मृति द्वार का निर्माण कार्य का धार्मिक विधि विधान से अनुष्ठान कर आरम्भ किया गया. श्रावण मास में शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार को स्मृति द्वार की नींव की ईंट गंगा जल से पवित्र कर महासचिव राजकुमार चौहान द्वारा स्थापित की गई. पूजन कार्य पूर्ण कर मिष्ठान वितरण किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे अधिवक्ता गण मौजूद रहे.
कैराना के ठेकेदार/मिस्त्री रईस अहमद ने अपने मजदूरों के साथ द्वार के निर्माण का कार्य उसी क्षण आरम्भ कर दिया





.


 
दिनांक 5 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को जब मैं कैराना कचहरी मेँ पहुंची, तब साथी अधिवक्ताओं ने बताया कि अफ़ज़ाल टाइपिंस्ट जिसकी दुकान द्वार के उत्तरी दिशा मेँ है, ने इंतजार अहमद एडवोकेट, नसीम अहमद एडवोकेट आदि के उकसाने पर इतने दिन मेँ बने पिलर के सरिये काट कर जमीन को समतल कर दिया है और अब द्वार का काम रुक गया है.


दिनांक 05/08/2025 को ही ये सब सुनकर मैं महासचिव सहित बार एसोसिएशन के सम्मानित अधिवक्ताओं से मामले की पूरी तहकीकात कर तुरंत घर आ गई और एक प्रथम सूचना रिपोर्ट तैयार कर मैं और डॉ शिखा कौशिक एस पी शामली श्री रामसेवक गौतम से मिलने गए.एस पी सर किसी मीटिंग मे गए हुए थे, हमें नहीं मिले. तब हमने घर आकर X अकाउंट ( formerly twitter ) पर ट्वीट किया-

"@PoliceShamli कृपया संज्ञान में लें । पुलिस अधीक्षक साहब मिल नहीं पाएं । हम कार्यालय पर देर से 2:00 PM पर पहुंचे थे. कैराना कचहरी को कुछ दबंग अधिवक्ताओं ने गुंडागर्दी का अड्डा बना लिया है। बार एसोसिएशन कैराना के द्वारा किए जा रहे निर्माण तक को नेस्तनाबूद कर डाला। जान व माल का खतरा...."


शामली पुलिस द्वारा भी तुरंत संज्ञान लेते हुए रिप्लाई किया गया
"Shamli police @PoliceShamli
Replying to @DrShikhaNSS
प्रकरण के सम्बन्ध में थाना प्रभारी कैराना को जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है."



पुलिस की कार्यवाही और कैराना थाना प्रभारी श्री धर्मेंद्र सिंह की सख़्ती को देखते हुए  6 अगस्त में बार भवन के गेस्ट हाउस में मीटिंग बुलाई गई, जिसमें बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष और महासचिव द्वारा प्रकरण को बार एसोसिएशन द्वारा आपसी बातचीत से निबटाने की बात रखी गई, जिसे देखते हुए थाना प्रभारी श्री धर्मेंद्र सिंह कुछ समय देकर चले गए.
इसके बाद मीटिंग में सभी के सामने मैंने स्पष्ट रूप से कह दिया कि द्वार इसी स्थान पर बनेगा, जहाँ मेरे धरने को खत्म कराते हुए पूर्व अध्यक्ष ब्रह्म सिंह ने सहमति व्यक्त की थी.अन्य किसी स्थान के बारे मे मैंने सोचने से भी मना कर दिया.

15 अगस्त 2025 में ठेकेदार/मिस्त्री रईस अहमद को फिर से कार्य शुरू करने के लिए कहा गया.बारिश के मौसम को देखते हुए और जुम्मा (शुक्रवार) होने के कारण ठेकेदार/मिस्त्री रईस अहमद के मजदूरों के न आने के कारण मैं घर लौट आई. बाद मे महासचिव महोदय ने बताया कि थोड़ी देर से मजदूर आ गए थे और उन्हें बता दिया गया था कि कार्य को पूर्व निश्चित तरीके से ही पूर्ण करना है, और फिर कार्य आरम्भ हो गया.


दिनांक 19/08/2025


दिनांक 19/08/2025 


दिनांक 22/08/2025


दिनांक 22/08/2025 


दिनांक 25/08/2025


दिनांक 25/08/2025 
दिनांक 26/08/25 मे महासचिव महोदय श्री राजकुमार चौहान एडवोकेट जी ने द्वार का संभावित नक्शा मेरे पास भेजा

 
दिनांक -26/08/2025 




दिनांक 27/08/2025



दिनांक 27/08/2025


दिनांक 27/08/2025



दिनांक 27/08/2025


दिनांक 28/08/2025


दिनांक 28/08/2025


दिनांक 28/08/2025


दिनांक 28/08/2025


दिनांक 3 सितम्बर 2025

दिनांक 3 सितंबर 2025 

दिनांक 08 सितम्बर 2025 


दिनांक 08 सितम्बर 2025

दिनांक 08 सितम्बर 2025 



दिनांक 08 सितम्बर 2025 
दिनांक 18 सितंबर 2025 को पता चला कि अबकी बार बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट स्मृति द्वार विरोधी गुट ने अरशद अली एडवोकेट को अपना मोहरा बनाकर हाईकोर्ट में गेट के विरोध में लेटर लिखवाया है और फिलहाल फिर से गेट का काम रुक गया. जो कि 23 सितंबर को भी मुझे रुका हुआ ही नजर आया 
महासचिव महोदय के कहने पर मैं 23 और 25 सितंबर को वरिष्ठ अधिवक्ता बाबू ब्रह्मपाल सिंह चौहान एडवोकेट जी से मिली जिन्होंने फुर्सत मिलते ही कार्य करने के लिए कहा, इसी कार्य के लिए मैं वरिष्ठ अधिवक्ता बाबू रियासत अली एडवोकेट जी से भी 25 सितंबर को मिली और उन्होंने भी सहयोग का आश्वासन दिया.
          और धीरे धीरे महासचिव महोदय श्री राजकुमार चौहान एडवोकेट द्वारा अध्यक्ष महोदय के साथ जनपद न्यायाधीश से मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर वार्ता की गई, बाबू ब्रह्मपाल सिंह चौहान एडवोकेट जी द्वारा अरशद अली एडवोकेट के साथ उसके अनुचित कदम को लेकर कड़ाई की गई और स्मृति द्वार का निर्माण कार्य पुनः आरम्भ हो गया.
10 अक्टूबर 2025 को महासचिव महोदय श्री राजकुमार चौहान एडवोकेट जी ने मुझे व्हाट्सएप्प पर मैसेज भेजा कि टाइल लगवा दी हैँ. आप शब्द तैयार करा लीजिये, जिसके लिए मैंने उनसे पूर्व में अनुमति मांगी थी.
फिर मैंने जिला टैक्स बार एसोसिएशन शामली के अधिवक्ता श्री विक्रांत भार्गव एडवोकेट जी से फोन पर सम्पर्क कर किसी वर्ड क्रिएटर के बारे में पूछा, तब उन्होंने अक्षर डिज़ाइन वर्क के श्री चंद्र देव और श्री वरुण कुमार धीमान का फोन नम्बर दिया



तब उनसे सम्पर्क करने पर और गेट पर "बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट स्मृति द्वार" लिखने की बात कहने पर वरुण कुमार धीमान ने 7 अक्टूबर को व्हाट्सएप्प पर यह भेजा




13 अक्टूबर 2025 को कैराना में गेट का यह स्वरूप नजर आया 


दिनांक- 13 अक्टूबर 2025



                         दिनांक 13 अक्टूबर 2025 

15 अक्टूबर 2025 को वरुण धीमान जी का मैसेज आने पर उन्हें शब्द लिखें जाने के लिए 10,000₹ Phone pay से प्रेषित किये.



वरुण धीमान जी से बात में समय 25 अक्टूबर 2025 तय हुई थी क्योंकि बीच में 18 से लेकर 23 तक दीपावली पर्व था, 25 अक्टूबर को वर्ड तैयार नहीं हुए, कई बार कहने के बाद 29 अक्टूबर को वरुण धीमान जी से बातचीत हुई और उनसे कहा कि कल को हर हाल में कार्य हो जाना चाहिए, सुबह तक उनका कोई फोन नहीं आया,30 अक्टूबर 2025 को 9.38 ए. एम. पर वरुण धीमान जी का फोन आता है और वह कहते हैं कि पैड बंधवा लीजिये मिस्त्री पहुँच रहे हैं, मैं कैराना कचहरी में पहुँचती हूं किन्तु न पैड बंधता है और न मिस्त्री आते हैं, उनसे बात करने पर यही पता चलता है कि वर्ड उन्हें आज सुबह ही मिले हैं और वे उन्हें कटवा रहे हैं. आख़िरकार मैं उन्हें कल सुबह जल्दी आने के लिए कहकर घर कांधला आ जाती हूं.
     31 अक्टूबर 2025 भी आ जाती है, मैं सुबह 9 बजे कैराना कचहरी में पहुँचती हूं, मिस्त्री 11 बजे आ जाते हैं और कार्य आरम्भ होता है. द्वार ठेकेदार मिस्त्री रईस अहमद खुद के चोट लगने के बावजूद पैड बंधवाते हैं, मिस्त्री की मशीन में थोड़ी गड़बड़ आती है, रामकुमार मिस्त्री वरिष्ठ हैं और नितिन जूनियर मिस्त्री है, सीढ़ी पर चढ़कर नितिन पहले गेट पर कागज चिपकाकर अनुमान लगाता है और फिर आरम्भ होता है स्टील के शब्द लगाने का कार्य, महासचिव श्री राजकुमार चौहान एडवोकेट जी शब्दों के सही लगवाए जाने के लिए व्यग्र थे, उन्हें जरा सी चूक नजर आई तो एक बार लगे हुए वर्ड हटवाकर फिरसे लगवाए. महासचिव श्री राजकुमार चौहान एडवोकेट जी और कोषाध्यक्ष श्री विनोद कुमार एडवोकेट वहां लगभग अन्य अधिवक्ताओं के साथ उपस्थित रहे. शाम लगभग 6 बजे शब्द लगाए जाने का कार्य पूर्ण हुआ और मैंने वरुण धीमान जी से तय किये गए 3000₹ मिस्त्री रामकुमार जी के हाथ में दिए.






31 अक्टूबर 2025 को शाम 6 बजे अंधेरा हो चुका था, इसलिए फोटो स्पष्ट नहीं आया, अगले दिन 1 नवम्बर 2025 को 12 बजे करीब बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट स्मृति द्वार कैराना कचहरी में बाबूजी के प्रियजनों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था.




अगले दिन 1 नवम्बर 2025 को वरुण धीमान जी को सुबह ही शेष बचे हुए 3500₹ phone pay से भेज दिए 




बार एसोसिएशन कैराना द्वारा बार के 26 बार अध्यक्ष रहे और अधिवक्ताओं के हित मेँ जीवन समर्पित करने वाले स्व बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी के सम्मान मेँ " बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट स्मृति द्वार "का निर्माण 31 अक्टूबर 2025 को पूर्ण कराया गया.ठेकेदार रईस अहमद द्वारा द्वार निर्माण और मिस्त्री रामकुमार और नितिन द्वारा द्वार के नामकरण का कार्य किया गया. बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट के जीवन के त्याग, ईमानदार, मेहनत और अधिवक्ताओं के लिए समर्पण को देखते हुए सभी अधिवक्ताओं मेँ बहुत ही खुशी व्याप्त है.बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश गोयल, महासचिव राजकुमार चौहान,कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष अजय शर्मा, वरिष्ठ सदस्य जयपाल सिंह, आरिफ चौधरी, नरेंद्र गोयल,नत्थू सिंह,ब्रह्मपाल सिंह चौहान, वीरेंद्र विश्वकर्मा, मुकेश गौतम, राहुल वशिष्ठ,आसिफ चौहान,हरदयाल,नीरज चौहान, रविन्द्र शर्मा, जुलफ़ान, अमित शर्मा,सलमान, रजनीश, सुमित शर्मा, अफसर अली, महफूज अली, अजमल,प्रदीप शर्मा, प्रमोद राणा, उदय सिंह आदि बड़ी संख्या मेँ अधिवक्तागण मौजूद रहे. शालिनी कौशिक एडवोकेट द्वारा पूरी बार एसोसिएशन कैराना का ह्रदय से आभार व्यक्त किया गया.
अमर भारती दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार सन्नी गर्ग बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट स्मृति द्वार के नामकरण के दौरान वहीं उपस्थित थे उन्होंने समाचार पत्र में समाचार का प्रकाशन किया 


 ➡️ बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट स्मृति द्वार की पृष्ठभूमि -
             

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बाबू कौशल प्रसाद बनना हर किसी के लिए सम्भव नहीं

स्व बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट स्मृति द्वार निर्माण कार्य का शुभारम्भ