संघर्ष द्वार
*आवश्यक सूचना* बार एसोसिएशन कैराना के सभी सम्मानित अधिवक्ताओं को सूचित किया जाता है कि वर्तमान कार्यकारिणी बार एसोसिएशन कैराना द्वारा बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ताओं के उज्जवल भविष्य हेतु जीवन समर्पित करने वाले, 26 बार सभी अधिवक्ताओं के सहयोग से अध्यक्ष रहने वाले स्व बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट के प्रयासों से स्थापित, निर्मित, संवर्धित बार पुस्तकालय पर किसी अन्य दिवंगत अधिवक्ता का नाम लिखवा दिया गया है, यह उसी प्रकार के अनैतिक कार्य की पुनरावृत्ति है जैसी 2020 की बार एसोसिएशन कैराना की कार्यकारिणी द्वारा एक अन्य दिवंगत अधिवक्ता का नाम बार भवन के द्वार पर लिखवा कर की गई थी. मैं दोनों ही स्थानों पर अधिवक्ता हित हेतु जीवन समर्पित करने वाले स्व बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी का नाम लिखे जाने के समर्थन में और उक्त दोनों दिवंगत अधिवक्ताओं के नाम पुस्तकालय और बार भवन के द्वार से हटाए जाने हेतु सोमवार दिनाँक 9 दिसंबर 2024 से 11 बजे प्रातः से 4 बजे सांय तक पुस्तकालय भवन के सामने भूख हड़ताल पर बैठ रही हूँ. आपमें से जो भी मेरे समर्थन में अनशन में उपस्थित होकर मेरा सहयोग करना चाहते हैं - उ...