बार एसोसिएशन कैराना को माँ सरस्वती की प्रतिमा भेंट

 


बार एसोसिएशन कैराना के पुस्तकालय हेतु आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को अधिवक्ताओं के हित में पुस्तकालय की स्थापना के लिए अपना जीवन लगाने वाले स्व बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी की स्मृति में 23 जनवरी 2026 को माँ सरस्वती के जन्मदिवस वसंत पंचमी पर्व के उपलक्ष्य में माँ की सुन्दर प्रतिमा बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी की सुपुत्रियों डॉ शिखा कौशिक एवं शालिनी कौशिक एडवोकेट द्वारा बार एसोसिएशन कैराना के माननीय अध्यक्ष श्री ईशपाल सिंह एडवोकेट एवं पुस्तकालय अध्यक्ष श्री अदनान एडवोकेट को सादर भेंट की गई. अधिवक्ताओं के हित में बार पुस्तकालय की स्थापना में तत्कालीन अध्यक्ष स्व बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट, महासचिव बाबू करतार सिंह एडवोकेट,उपाध्यक्ष ईश्वर चंद जाटव एडवोकेट, सहसचिव संजय कश्यप एडवोकेट,कोषाध्यक्ष सैय्यद मुख़्तार हसन एडवोकेट, पुस्तकालय अध्यक्ष रवि वालिया एडवोकेट, सदस्य -साजिद अली एडवोकेट,जयपाल सिंह कश्यप एडवोकेट, आलोक चौहान एडवोकेट, पुष्पेंद्र निर्वाल एडवोकेट,गजेंद्र सिंह एडवोकेट, विनय शर्मा एडवोकेट, संजय शर्मा एडवोकेट के निस्वार्थ मेहनत और अमूल्य योगदान के साथ एक और महापुरुष का योगदान भी अविस्मरणीय है जिन्होंने कैराना की धरती के साथ साथ कैराना कचहरी के लिए भी अपना बहुत योगदान दिया है. 15 दिसंबर 2004 को स्थापित यह पुस्तकालय स्व बाबू हुकुम सिंह जी की विधायक निधि से स्थापित किया गया था और इसी योगदान को 2006 में बाबू हुकुम सिंह जी के अभिनंदन पत्र में स्व बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी ने जिक्र किया है और जिसका उल्लेख कौशल प्रसाद कंटक पथ पर नंगे पाँव ग्रन्थ में पृष्ठ 255 पर भी आपको मिलेगा -

'आप कुशल राजनीतिज्ञ के साथ साथ कुशल कानूनविद् हैं। कैराना कचहरी में प्रस्तावित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के लिए भवन आपकी कृपा से उपलब्ध हो सका है। नवंबर 2001 में दो फास्ट ट्रैक कोर्ट की कैराना कचहरी में स्थापना आपके प्रयासों द्वारा हो सकी है जिससे इस क्षेत्र की जनता को शीघ्र, सुलभ एवं सस्ता न्याय प्राप्त हो रहा है. वर्ष 2004 में बार एसोसिएशन कैराना के पुस्तकालय का निर्माण आपकी कृपा एवं आर्थिक सहयोग के कारण ही हो सका है। बार एसोसिएशन कैराना आपके उपरोक्त कार्यों के प्रति आपका बार बार आभार व्यक्त करती है।"

         उपरोक्त सभी के सहयोग के कारण आज बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ताओं को एक ज्ञानवर्धक पुस्तकालय अपनी बार में ही उपलब्ध हो रहा है और जिसमें पिछले पुस्तकालय अध्यक्ष अजय शर्मा एडवोकेट की लगन और मेहनत के साथ साथ नये पुस्तकालय अध्यक्ष अदनान एडवोकेट के पुस्तकालय के उज्ज्वल भविष्य हेतु उत्साह प्रशंसनीय है, पिछली बार के महासचिव श्री राजकुमार चौहान एडवोकेट जी ने बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी के त्याग और मेहनत को महत्व देते हुए उनकी तस्वीर सर्वसम्मति से बार पुस्तकालय में लगवाई और आज नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष बाबू ईशपाल सिंह एडवोकेट जी ने स्व बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी की स्मृति में हमारे द्वारा भेंट माँ सरस्वती की प्रतिमा को बार पुस्तकालय में स्थान दिया. हम बार एसोसिएशन कैराना के उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित करते हैं साथ ही पुस्तकालय की स्थापना हेतु सभी प्रबुद्ध अधिवक्ताओं को सादर प्रणाम के साथ साथ दोनों महान आत्माओं को कोटि कोटि नमन करते हैं 🙏🙏 सभी सुधीजनों को वसंत पंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनायें 👍👍

द्वारा 

शालिनी कौशिक एडवोकेट 

डॉ शिखा कौशिक












टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बाबू कौशल प्रसाद बनना हर किसी के लिए सम्भव नहीं

स्व बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट स्मृति द्वार निर्माण कार्य का शुभारम्भ